सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90 हजार से ज्यादा मामले आए

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 90,632 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 41 लाख से अधिक हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि अब तक 31,80,865 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही रविवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 77.32 फीसदी हो गई।

मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 41,13,811 हो गए हैं और पिछले 24 घंटे के भीतर 1,065 संक्रमित लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 70,626 हो गई है।

कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर में और कमी आई है तथा यह अब 1.72 फीसदी रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के 8,62,320 मरीज उपचाराधीन हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 20.96 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार हुए थे और 23 अगस्त तक ये बढ़कर 30 लाख हो गए। पांच सितंबर को ये 40 लाख के पार पहुंच गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक पांच सितंबर तक 4,88,31,145 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें शनिवार को ही 10,92,654 नमूनों की जांच की गयी।

मौत के 1,065 नए मामलों में से 312 महाराष्ट्र से, 128 कर्नाटक से,  81 उत्तर प्रदेश से,  71 आंध्र प्रदेश से,  69 पंजाब से, 61 तमिलनाडु से,  58 पश्चिम बंगाल से,  34 बिहार से,  30 मध्य प्रदेश से,  25 दिल्ली से, 22 हरियाणा से, 19 छत्तीसगढ़ से, 18-18 पुडुचेरी और उत्तराखंड से, 15-15 गुजरात, जम्मू कश्मीर और झारखंड से सामने आए हैं।

राजस्थान में 14, केरल 11, गोवा और तेलंगाना नौ-नौ, त्रिपुरा में आठ, असम और ओडिशा में सात-सात, हिमाचल प्रदेश चार, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मणिपुर और मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में महामारी से अब तक 70,626 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 26,276, तमिलनाडु में 7,748, कर्नाटक में 6,298, दिल्ली में 4,538, आंध्र प्रदेश में 4,347, उत्तर प्रदेश में 3,843, पश्चिम बंगाल में 3,510, गुजरात में 3,091 और पंजाब में 1,808 लोगों की जान गई है।

मध्य प्रदेश में अब तक 1,543 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है, जबकि राजस्थान में 1,122, तेलंगाना में 886, हरियाणा में 781, जम्मू कश्मीर में 770, बिहार में 735, ओडिशा में 538, झारखंड में 462, छत्तीसगढ़ में 356, असम में 352, उत्तराखंड में 330 और केरल में 337 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

पुडुचेरी में 298, गोवा में 229, त्रिपुरा में 144, चंडीगढ़ में 69,  हिमाचल प्रदेश में 54, अंडमान निकोबार में 50, मणिपुर में 36, लद्दाख में 35, मेघालय में 15, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में आठ, सिक्किम में पांच तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमन दीव में संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...