सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीएमसी ने कंगना रनौत के बंगले में 'अवैध निर्माण' को गिराया

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध निर्माण ' को गिरा दिया।


 इस अवैध निर्माण को गिराने का कार्य सुबह 11 बजे के कुछ देर बाद शुरू हो गया। इससे पहले बीएमसी ने बंगले के बाहर बीएमसी की कार्रवाई की जानकारी देते हुए दूसरा नोटिस लगाया था।

बीएमसी की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीने लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची और महानगरपालिका की बिना मंजूरी के इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया।

अभिनेत्री ने इस पर ट्वीट किया, ' मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों है।'

उन्होंने ढांचा गिराने के काम में लगे बीएमसी कर्मचारियों की तस्वीरें भी साझा कीं।

कंगना के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा था कि पुलिस उन आरोपों की जांच करेगी कि कंगना ने मादक पदार्थ लिया था। वहीं कंगना के बंगले में हुआ बदलाव भी महानगरपालिका के जांच के दायरे में है।

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस अभिनेता अध्ययन सुमन के उन आरोपों की जांच करेगी कि अभिनेत्री ने मादक पदार्थ लिया था ।

बीएमसी ने मंगलवार को स्थानीय अदालत में एक 'आपत्ति सूचना' यह कहते हुए दायर की थी कि अगर अभिनेत्री नोटिस को चुनौती देती हैं तो पहले उन्हें सुना जाए।

हाल में कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें 'मूवी माफिया' से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है और वह चाहेंगी कि उन्हें या तो गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से या केंद्र सरकार से सुरक्षा मिले। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) मुंबई पहुंचने पर अभिनेत्री को सुरक्षा देगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...