सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शांति रक्षकों को खतरा चिंता का मुख्य विषय: संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षण प्रमुख

 सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षण के प्रमुख ने कहा है कि शांति रक्षकों को खतरा चिंता का प्रमुख विषय है और उनकी बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।


शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव ज्यां-पियरे लैक्रोइ ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र ने इन चुनौतियों से निपटने में प्रगति हासिल की है, लेकिन ये खतरे बढ़े हैं।

लैक्रोइ ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “ हमारे शांति रक्षकों को खतरे चिंता का मुख्य विषय हैं, खासकर दुर्भावनापूर्ण कृत्य से। हम वास्तव में और काम करना चाहते हैं।” उनका कहना है कि 2017 के बाद से हमलों में सैनिकों के हताहत होने की संख्या में कमी आई है लेकिन एक भी शांतिसैनिक की जान जाना बहुत ज्यादा है।

लैक्रोइ ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, खतरों के प्रति जागरुक करना, बेहतर उपकरण देना और सूचना जुटाने की बेहतर क्षमता की जरूरत है, ताकि हमलों को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह आईईडी से किए जाने वाले हमलों का मुकाबला करने के लिए भी अहम है।

उन्होंने कहा कि खतरे बढ़ रहे हैं और वे बढ़ेंगे। संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षण मंत्रिस्तरीय बैठक की तैयारी कर रहा है जो सात-आठ दिसंबर को दक्षिण कोरिया में होगी।

उन्होंने कहा कि शांति रक्षण पर मंत्रिस्तरीय बैठक विशेष रूप से ‘एक्शन फॉर पीसकीपिंग प्लस’ (ए 4 पी प्लस) के अनुरूप, शांति अभियानों में सुधार के लिए ठोस परिणाम प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

लैक्रोइ ने इसे बहुत अहम बैठक बताया है, क्योंकि यह कोविड के बाद शांति रक्षण पर पहली उच्च स्तरीय बैठक हो रही है।

उन्होंने कहा “ उस बैठक से हम जिस पहली चीज की अपेक्षा करेंगे, वह राजनीतिक स्तर पर शांति रक्षण के लिए हमारे सदस्य देशों के समर्थन की पुन: पुष्टि है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे शांति मिशन कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षण में अधिक महिलाओं के आने की अहमियत को रेखांकित किया और कहा, “ हमें इस दिशा में बहुत प्रगति मिली है लेकिन हमें और काम करना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि महामारी ने सिखाया है कि किसी भी तरह के संकट से निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर तक भारत संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षण में योगदान देने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के 5,481 सैनिक दुनियाभर में 12 संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा दे रहे हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...