सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के सवाल पर सभी एकजुट होकर आगे आएं: मुलायम सिंह यादव

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सभी दलों से आह्वान किया है कि वे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के सवाल पर सभी एकजुट होकर आगे आएं।


मुलायम सिंह यादव मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के 75 वर्ष की आयु पूरी करने के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव में प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी, प्रोफेसर पुष्पेश पंत और डॉक्टर वेद प्रताप वैदिक के संपादन में प्रकाशित 'राजनीति के उस पार' पुस्‍तक के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

हिंदी के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बतौर मुख्य अतिथि 'राजनीति के उस पार' पुस्‍तक का लोकार्पण किया। इस मौके पर विश्‍वास ने कहा कि 'राजनीति युग धर्म है और उसकी नब्ज पर अंगुलियां रखना हर व्‍यक्ति का धर्म है चाहे वह कोई भी हो।'

उन्होंने कार्यक्रम में भाजपा को छोड़कर सभी दलों के नेताओं की उपस्थिति की चर्चा करते हुए कहा, 'मैंने यहां मंच पर बैठे लोगों और आने वालों की सूची देखी तो मुझे इसमें एक कमी दिखी। मैंने कहा कि उप्र में चुनाव चल रहा है, इसलिए शायद यह कमी रह गई हो, लेकिन क्‍या ही अच्छा होता कि इसमें भाजपा के भी कोई वरिष्ठ नेता होते और वह भी मंच पर आते और प्रोफेसर साहब के जीवन पर चर्चा करते।' लोकतंत्र की खूबसूरती की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा 'हमने राजवंशीय व्‍यवस्‍था से चलकर इस लोकतंत्र को तैयार किया है।'

मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती वक्ताओं की सराहना करते हुए कहा, 'कहीं महंगाई, कहीं भ्रष्‍टाचार और कहीं बेरोजगारी का सवाल है और मुझे खुशी है कि इसमें हिंदुस्‍तान सबको साथ लेकर चला है। मुझे खुशी है कि यहां पूरा देश बैठा हुआ है और मैं प्रोफेसर राम गोपाल को धन्यवाद देता हूं कि उन्‍होंने सबको एकत्र कर दिया है।' उन्होंने कहा, 'आज देश के सवाल पर सब एक हैं। जो समस्‍या है, चाहे बेरोजगारी की, महंगाई की, या भ्रष्‍टाचार की, इन मुद्दों पर सब एक साथ हैं।'

मुलायम ने कहा कि 'इसी भावना से हम साथ रहेंगे तो देश का विकास होगा और इसे कोई रोक नहीं सकेगा।' उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि सभी दलगत भावना से ऊपर उठकर देश और मानवता के सवाल पर बोल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह किताब न केवल समाजवादियों को बल्कि आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी। किताब के शीर्षक की ओर इशारा करते हुए उन्‍होंने कहा, 'हम नये लोग सोचते हैं कि राजनीति के उस पार क्या है? जवाब यही आता है कि राजनीति। अगर हम कहें राजनीति के उस पार क्‍या है तो समय बता रहा है उसके हिसाब से इसका जवाब है-समाजवादी सरकार।' उन्होंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहा कि यहां नेताजी की वजह से सबके चेहरे पर खुशी है और सभी को उन्‍होंने पहचान दी है।

प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा, 'मैं जो कुछ हूं, नेताजी की वजह से हूं और हमेशा चाहूंगा कि उनका आशीर्वाद बना रहे।' उन्होंने कहा कि संघर्ष के बिना कोई सृजन नहीं हो सकता है।

समारोह में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, आम आदमी पार्टी के उप्र प्रभारी व राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह, सांसद मनोज झा, पत्रकार हेमंत शर्मा, कवि उदय प्रताप सिंह, विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी व विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्र ने किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...